25 दिसंबर से केरल में आयोजित होगी राष्ट्रीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता
दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मध्य प्रदेश अधिवक्ता संघ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 25 दिसंबर से केरल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की टीम घोषित कर दी गई है। नर्मदापुरम के वरिष्ठ क्रिकेटर और अधिवक्ता संघ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दीपक तिवारी एक बार फिर टीम के कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं, शहर के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर नीलेश जराठे को भी टीम में शामिल किया गया है।.घोषित टीम की कमान नीरज चास्टा को सौंपी गई है, जबकि अमय दुबे उपकप्तान होंगे। टीम में हरजोत सिंह, अभिषेक गिरी, गौरव पाटीदार, सैय्यद फरहान अली, अमय नायडू, नितेश ठाकुर, आशुतोष पाठक, नितेश पलिया, अक्षांश मेहरा, मृदुल कृष्ण तिवारी, शिवम ठाकुर, वैभव वर्मा और नीलेश जराठे को स्थान मिला है। टीम के मैनेजर स्वप्निल सक्सेना होंगे। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दीपक नायक ने बताया कि टीम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, जो क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा रखते हैं। अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव मनोज जराठे, अधिवक्ता अमित गुप्ता,शफीक खान,धर्मेंद्र दुबे, हर्ष तिवारी, महेंद्र चौकसे, पवन काले, अंकित तिवारी, दशरथ गौस्वामी ने बधाई दी l

