

नर्मदापुरम / केरल में 25 दिसंबर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की टीम घोषित कर दी गई है। गौरव की बात है कि नर्मदापुरम के वरिष्ठ क्रिकेटर एवं अधिवक्ता क्रिकेट खिलाड़ी दीपक तिवारी को एक बार फिर मध्यप्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वहीं शहर के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर नीलेश जराठे को भी टीम में स्थान मिला है। टीम की कमान नीरज चास्टा को सौंपी गई है, जबकि अमय दुबे उपकप्तान होंगे। टीम में हरजोत सिंह, अभिषेक गिरी, गौरव पाटीदार, सैय्यद फरहान अली, अमय नायडू, नितेश ठाकुर, आशुतोष पाठक, नितेश पलिया, अक्षांश मेहरा, मृदुल कृष्ण तिवारी, शिवम ठाकुर, वैभव वर्मा और नीलेश जराठे शामिल हैं, स्वप्निल सक्सेना टीम मैनेजर होंगे। मप्र अधिवक्ता संघ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दीपक नायक ने बताया कि प्रदेश भर से क्रिकेट प्रतिभा रखने वाले अधिवक्ताओं का चयन किया गया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज तंवर ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी मप्र की टीम चैंपियन बनी थी, इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उक्त जानकारी चयनित खिलाडी नीलेश जराठे ने दी है।
दीपक तिवारी को कोच और नीलेश जराठे को टीम में जगह मिलने पर अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव मनोज जराठे, अमित गुप्ता, शफीक खान, धर्मेन्द्र दुबे, हर्ष तिवारी, महेन्द्र चौकसे, पवन काले, अंकित तिवारी, दशरथ गोस्वामी सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

