दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के निर्देशन में अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के नेतृत्व में नगरपालिका अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा अकबरी मस्जिद के पास, बालागंज में दबिश दी गई, जहाँ फारुख खान पिता लतीफ खान उम्र 37 वर्ष निवासी बालागंज नर्मदापुरम द्वारा 20 कार्टून पटाखे बिना अनुज्ञप्ति के लापरवाहीपूर्वक भंडारित करना पाया गया। मौके पर उक्त पटाखे जप्त किये गये।आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1022/2026 धारा 9 (ख) (1) (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 एवं धारा 288 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 20 कार्टून पटाखे जब्त किए।
सराहनीय भूमिका मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि सुरेन्द्र मालवीय की रही।

