साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की मदद से मिली सफलता
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साईं कृष्णा एस. थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं लूट के प्रकरण में फरार आरोपी अमन ओझा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 12 सितंबर को फरियादी मेहरबान निवासी ग्राम बाचावानी, थाना बनखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भोपाल से मोटरसाइकिल क्रमांक MP04QQ7361 से गाँव लौटते समय उसने औबेदुल्लागंज के पास एक अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बैठाया था। नर्मदापुरम में बीटीआई रेलवे पटरी के पास उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उसके सिर पर चाकू से वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने स्वयं को जिला अस्पताल में उपचाररत पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला ने आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की। टीम ने साइबर सेल के सहयोग एवं मुखबिर तंत्र का योजनाबद्ध उपयोग कर आरोपी का पता लगाने का निरंतर प्रयास करते हिंगलाज माता मंदिर के पास घेराबंदी कर अमन ओझा भीलपुरा निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक लूटी हुई एक हाथ घड़ी एवं 300 रुपये जब्त किए गए।आरोपी को थाने लाकर लूटी गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने उसे घटनास्थल के समीप झाड़ियों में छिपाना बताया। कार्रवाई में निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत यादव, प्रधान आरक्षक रीतेश यदुवंशी तथा आरक्षक रोहन, गजेन्द्र, अविनाश एवं विक्रांत की सराहनीय भूमिका रही।

