
नर्मदापुरम / महिला बाल विकास विभाग परियोजना शहरी के सेक्टर 01 के वार्ड नंबर 5 के केंद्र क्रमांक 20,22 में मंगल दिवस पर नन्ने मुन्ने बच्चों के साथ बाल चौपाल का आयोजन किया। जिसमें वार्ड की माताओं के साथ बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी में पहुंचाने हेतु समझाइस दी गई। वार्ड के सभी माताओं और उनके बच्चों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों के प्रोत्साहन हेतु सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, कार्यकर्ता श्रीमती शहनाज, सुश्री शबनम, सहायिका श्रीमती सरोज, श्रीमती अजरा एवं वार्ड के हितग्राही एवं आंगनवाड़ी के बच्चे उपस्थित रहे।

