
नर्मदापुरम / नगर में धर्म, भक्ति और आध्यात्म से ओत-प्रोत एक भव्य आयोजन होगा। संत शिरोमणि श्री रामजी बाबाजी को श्रद्धा समर्पित करने हेतु और दादागुरु की प्रेरणा से प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर संकीर्तन स्थल पर ‘नगर संकीर्तन, महाप्रसादी एवं भंडारे’ का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस पावन संकल्प का शरद पूर्णिमा 26 अक्टूबर सोमवार को दादागुरु के सान्निध्य में संत शिरोमणि राम जी बाबा समाधि पर संकीर्तन होगा । नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने नगर के समस्त भक्तजनों एवं दादागुरु परिवार की ओर से शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने और महाप्रसादी ग्रहण करने की विनम्र अपील की है।

