माखन नगर में हुई थी घटना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ थाना माखननगर क्षेत्रांतर्गत आवास कॉलोनी में हुई चाकूबाजी कर हत्या का प्रयास करने वाली घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 23 अक्टूबर की रात्रि को आवास कालोनी स्थित एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था । घायल अशोक पिता छोटेलाल सराठे उम्र 50 वर्ष निवासी आवास कॉलोनी अस्पताल ले जाया गया। घायल के पुत्र चंचल की रिपोर्ट के अनुसार फरियादी के घर के पीछे आवास कॉलोनी में आरोपीगण निहाल खान, भैय्या खान, अज्जू खान, ताजूल खान, सोयेल खान एवं अनमोल उर्फ अमन प्रजापति गाली-गलौज कर रहे थे। घायल अशोक सराठे द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने अशोक सराठे के साथ मारपीट की और निहाल खान एवं भैय्या खान ने चाकू से प्राणघातक हमला किया, जिससे अशोक सराठे को पेट एवं छाती में गंभीर चोटें आईं अन्य आरोपियों द्वारा भी डंडे एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माखननगर में अपराध धारा 109(1), 296 (बी), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर पतारसी प्रारंभ की गई। आरोपी निहाल खान, सोहिल खान व अनमोल प्रजापति व अज्जू खान को गिरफ्तार किया गया प्रकरण के अन्य आरोपी घटना समय से फरार है जिनकी पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी की जा रही है।सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि. आकाशदीप पचाया, उनि. प्रकाश सिंह राजपूत, उनि० अशोक बरबडे, सउनि० गोपाल पाल, प्रआर आशीष शर्मा, प्रआर हरिश मालवीय, प्रआर मनोज यादव, प्रआर दिलीप चौरे, प्रआर अरविंद चौबे, आर नरेश मलिक, आर 188 सुनिल उमरिया, आर दुर्गेश, आर रोहित गौर, आर नरेन्द्र, आर अर्जुन सिंह, आर प्रकाश, आर विमलेश, मआर सलोनी खोरे, मआर सिंधु धुर्वे एवं साइबर सेल से आरक्षक संदीप यदुवंशी, प्रशांत राजपूत, सागर कुशवाहा, दीपेश की रही।

