
नर्मदापुरम / नगर पालिका द्वारा शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार अलसुबह मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने शहर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मैदान में मौजूद सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर्स से वन-टू-वन चर्चा की तथा उनकी उपस्थिति जानकारी ली। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी गई कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी को पूरे नगर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के कड़े निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के कुशल मार्गदर्शन में नगर में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सीएमओ श्री देशमुख खुद सुबह-सुबह सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

