

नर्मदापुरम / सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा आज 25 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे सेवा भारती बालिका छात्रावास इटारसी में एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र उद्घाटन सत्र में सेवा भारती विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह एवं छात्रावास अधीक्षिका सुश्री दीपा उइके द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
द्वितीय सत्र में निरीक्षिका श्रीमती मोनिका नामदेव, श्रीमती खुशबू भदौरिया एवं सुश्री खुशी माली द्वारा पाठ्यक्रम का कंठस्थीकरण कराया गया।
तृतीय सत्र में विभाग समन्वयक शिवप्रताप सिंह द्वारा इस माह सेवा बस्तियों में हुए कन्या पूजन कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।

