


नर्मदापुरम / कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत इटारसी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें महाराष्ट्र के जालना लोकसभा क्षेत्र के सांसद कल्याण काले, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं नर्मदापुरम जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जबलपुर के पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, नर्मदापुरम विधानसभा प्रभारी नवनीत मालवीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओमसेन, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव एडवोकेट हरि नारायण थापक, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, जिला अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में नेताओं ने मताधिकार की सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक……
प्रेस वार्ता से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों तथा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर चर्चा हुई। सांसद कल्याण काले, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जबलपुर के पूर्व विधायक विनय सक्सेना, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय जिला कांग्रेस संगठन महासचिव एडवोकेट हरि नारायण थापक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी द्वारा किया गया।
वार्ड नंबर 10 पीपल मोहल्ला में घर-घर पहुंचकर बांटे पर्चे……
प्रेस वार्ता और संगठनात्मक बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इटारसी के वार्ड नंबर 10 में जनसंपर्क किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के पर्चे वितरित किए तथा आम नागरिकों तक अभियान का संदेश पहुंचाया। जनसंपर्क के दौरान बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करने और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की गई।
इस अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सहित वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजन के बीच लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही।
कांग्रेस नेताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान……
सांसद कल्याण काले, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा, जबलपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय सक्सेना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सहित उपस्थित नेताओं ने अभियान के माध्यम से मतदाता अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को जनता के सामने रखने की बात कही। प्रेस वार्ता, संगठनात्मक बैठक और वार्ड स्तर पर जनसंपर्क के जरिए कांग्रेस ने अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

