
नर्मदापुरम / इटारसी / अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ एवं मां नर्मदा कावड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व के पूर्व नर्मदा तट बाबरी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्थानीय समिति को सफाई के लिए तार-पंजे भी उपलब्ध कराए गए।
सफाई अभियान के पश्चात मां नर्मदा की आरती-पूजन की गई। इसके पश्चात क्षेत्र में मां नर्मदा परिक्रमा यात्रियों की सेवा करने वाले सेवा केंद्रों के संचालकों एवं स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिक्रमा मार्ग पर आने वाली समस्याओं तथा सेवा केंद्रों पर भविष्य में आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि परिक्रमा मार्ग पर स्थानीय ग्राम पंचायत के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा मार्ग पर संकेतक लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय सचिव महेश गोयल, क्रांति संजय, प्रांत संयोजक यशवंत पटेल, राष्ट्रीय पदाधिकारी ऋषिकांत पटवा, रामजीवन साध, राम यादव, एडवोकेट सुशील महाराज, सचिन चौहान, राजू राय, गौतम पटेल, कैलाश पटेल, विक्रम पटेल, नंदलाल यदुवंशी, कृपाराम मीणा, राजेंद्र राजपूत, शैलेंद्र यादव, तुषार लोवंशी, मोहन पटेल, पदम पटेल, पवन जाट, लाल सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

