
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के शीतला माता मंदिर में विराजी विशाल प्रतिमा माता भक्तों का मन हो रही है माँ प्रतिमा की सुंदरता को देख भक्त मंत्र मुग्ध हो जाते हैं। पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति से रम गया है, समितियां द्वारा एक से एक आकर्षक प्रतिमा की स्थापना का एवं पंडाल की लाइटिंग भी देखते बनती है। शाम से ही धर्म प्रेमियों की भीड़ पंडाल के आसपास माँ के दर्शन करने बढ़ जाती है। आज नवमी पर जगह-जगह हवन एवं भंडारे हुए।

