
नर्मदापुरम / शंकराचार्य नेत्रालय झोतेश्वर तथा अनंतगंगा आंख जांच केंद्र पिपरिया के तत्वावधान में 25 अक्टूबर दिन रविवार को एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अनंतगंगा आंख जांच केंद्र IDFC बैंक के नीचे दड़गल पुलिया सांडिया रोड पिपरिया में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी और मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। मरीजों को दवाइयां और चश्मा भी मुफ्त दिया जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीकरण के लिए 6265483236 पर संपर्क करें।

