सरकार की कर्मचारी अधिकारी विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप किया रावण के पुतले का दहन
दयाराम रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के पत्रकार भवन कोठीबाजार में सपाक्स स्पीक संस्था जिला इकाई द्वारा सरकार की कर्मचारियों अधिकारियों विरोधी नीतियों के विरोध स्वरूप रावण के पुतले का दहन किया गया। आरक्षण पदोन्नति में आरक्षण यूजीसी, एस सी एस टी एक्ट, शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्य, टीईटी परीक्षा में आरक्षण व्यवस्था, कर्मचारियों का बोनस बंद , पेंशन बंद ,पेंशनरों का डी ए न देना , मूल निवास यात्रा भत्ता बंद करना, मंहगाई पर नियंत्रण न करना , नई भर्ती बंद करना , आउटसोर्स के तहत युवक युवतियों को सेवा में लगा कर शोषण करना आदि कर्मचारी अधिकारी विरोधी नीतियों को लेकर रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्र वरिष्ठ मार्गदर्शक के के शर्मा जिला अध्यक्ष पेंशन प्रकोष्ठ सुरेश रघुवंशी , अमरीश दुबे, एच के वर्मा महामंत्री राजेश पाण्डेय , केशरी सिंह राजपूत , अरविंद तिवारी जिला अध्यक्ष लिपिक संघ हरिओम सराठे, अशोक कुमार पाठक, विनोद मालवीय , कैलाश कुमार नीले, रविन्द्र सिंह चौहान, मनोज कुमार चतुर्वेदी, मेहरबान , नर्मदा प्रसाद चौरे , आर सी चौरे , शिव तोमर , सरला मिश्रा रश्मि वर्मा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मृगी अग्रवाल, मुबीना खान , प्रकाश यदुवंशी, अशोक कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

