दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व नवमीं के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 13 स्थित देवभूमि-वैदिक विहार कॉलोनी में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपनी सांसद निधि से निर्मित टीन शेड का लोकार्पण किया।
सांसद निधि से लगभग 3 लाख रुपये की लागत से इस टीन शेड का निर्माण कराया गया है। इस टीन शेड के बनने से कॉलोनीवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोकार्पण समारोह में सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विकास नारोलिया, पूर्व पार्षद अतुल भंडारी, देवभूमि वैदिक विहार जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल, शशांक शुक्ला लोकेश चौहान मनोज चंद्रोल, घनश्याम जैसवाल, ध्रुव यादव निलेश गौर आनंद यादव दीपक वर्मा अभिषेक दुबे संजय गौर मनोज केवट सोनू गौर, अमित गौर जितेन्द्र मालवीय अजय वर्मा लखन राजपूत राघव गौर सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

