

नर्मदापुरम / नगर को स्वच्छ बनाने एवं नंबर वन बनाने की दौड़ में इस समय नगर पालिका सीएमओ वैभव देशमुख ने कमर कस ली है। उसका असर देखने को भी मिल रहा है, रविवार को रसूलिया स्थित और ब्रिज के नीचे कबाड़ का व्यापार करने वाले पर 10,000 का जुर्माना किया गया था। आज सोमवार को नगर के मध्य स्थित युसूफ अली एंड संस पेट्रोल पंप पर कचरा जलाए जाने पर नगर पालिका सीएमओ द्वारा ₹10000 का जुर्माना किया गया है। नगर पालिका सीएमओ एवं स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने शहर के सभी निवासियों से निवेदन किया है कि यह शहर आपका है इसे स्वच्छ बनाना भी आपकी ही जिम्मेदारी है। बता दे की स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी जब इंदौर में थे तो उन्होंने इंदौर की स्वच्छता में महती भूमिका निभाते हुए इंदौर को एक नंबर स्वच्छता नगर का खिताब दिलाया था। आज की कार्रवाई में नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, सिकंदर शेख उपस्थित रहे।

