हुई संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता
दयाराम फौजदार नर्मदापुरम ।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को निशक्त और दिव्यांग बच्चों की संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी बच्चों ने सुगम संगीत, वादन, नृत्य, एकल अभिनय, सामूहिक परिचय, चित्रकला व लिपि लेखन विधा में उत्कृट प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को राज्य स्तर हेतु चयनित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा उपस्थिति तथा निर्णयकगण अखिलेश पाठक, रमेश दुबे , सूर्यकांत गोहला की विशेष उपस्थिति के साथ श्रीमती जूही अग्रवाल श्री मती सीमा शर्मा, श्रीमती वैशाली रिहारिया ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती भारती मिश्रा ने किया।

