
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली सहित अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान उन्होंने कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही निराकरण कराया,वहीं शेष मामलों में समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम नदीपुरा निवासी आरती उइके ने आवेदन देते हुए बताया के आंगनवाड़ी भर्ती की मेरिट सूची में स्नातक के अंक जोड़ने एवं मेरिट सूची में संशोधन करने हेतु आवेदन दिया ।
जिस पर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारी को जांच कर शीघ्र सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए ।
एक अन्य मामले में पिपरिया निवासी सचिन शर्मा ने ग्राम उमरधा स्थित शासकीय भूमि के सीमांकन एवं अभिलेखिय जाँच कराने के सम्बन्ध मे आवेदन दिया। जिस पर श्री मिश्रा ने अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया को जाँच कर उचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पीपल मोहल्ला इटारसी निवास नसरीन-बी ने घरेलू बिजली बिल सुधार के संबंध में आवेदन दिया,जिस पर श्री मिश्रा ने डीजीएम विधुत विभाग को जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।

