घाट पर चलाया स्वच्छता एवं जनसेवा अभियान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार को सेठानी घाट पर स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़ी पहल की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी राजकुमार सेन के नेतृत्व में घाट पर दो डस्टबिन तथा महिलाओं के लिए दो चेंजिंग रूम उपलब्ध कराए गए। चेंजिंग रूम का उद्देश्य घाट पर स्नान के लिए आने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने में सुविधा प्रदान करना है। वहीं, सेठानी घाट पर प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं सत्यनारायण कथा कराने वाले ब्राह्मण पुजारियों और कथा वाचकों की सुविधा को देखते हुए उन्हें धूप से बचाव के लिए अंब्रेला बड़ा छाता भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार सेन, रीजनल इंश्योरेंस हेड संजय कुमार यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय मौजूद थे। श्री सेन ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। बैंक द्वारा जनहित में किए जा रहे ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे। यूनियन बैंक की इस पहल की उपस्थित नागरिकों एवं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं ने सराहना की।इस अवसर पर नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित अन्य बैंक के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

