दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ पथरौटा थाना अंतर्गत बदमाशों ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 10 मेगावाट सोलर प्लांट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राम खापा से केबल 4 हजार मीटर 586 कनेक्टर चुरा कर रफू चक्कर हो गए। वहीं सोहागपुर थाना अंतर्गत बरुआढाना रोड गुंदरई खेत से पुरानी मोटर और केबल चुरा कर बदमाश भाग गए। अब पुलिस जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार ग्राम खापा की सोलर प्लांट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से केल 4000 मीटर केबल और कनेक्टर चुरा ले गए जिनकी कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है। इसको लेकर नितिन मातेश्वरी गार्डन के सामने पांडूखेड़ी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वहीं इधर फरियादी के खेत गुंदरई से शालिगराम रघुवंशी के खेत से राकेश अहिरवार ने पुरानी मोटर केवल चुरा ल जिनकी कीमत 12 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

