दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम समौन में अज्ञात बदमाशों ने एक घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं ढोंगा मोहल्ला में एक युवक के साथ धोखाधड़ी हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम समौन में चंद्रशेखर के घर से बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर सहित 24 हजार रुपए नगदी चुरा कर ले गए। पुलिस जांच कर रही है। वहीं माखन नगर के ढोंगा मोहल्ला में अजय कहार के बैंक खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी से 82 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए । दोनों ही मामलों में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

