दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
गश्ती के दौरान रविवार को एक सांभर का शावक मृत अवस्था में पाया गया । इसकी सूचना स्टॉफ द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी बागड़ा बफर को दूरभाष पर दी गई। परिक्षेत्र अधिकारी बागड़ा बफर के द्वारा क्षेत्र संचालक महोदया स.टा.रि. नर्मदापुरम, उपसंचालक स.टा.रि. नर्मदापुरम एवं सहायक संचालक सोहागपुर की मृत सांभर शावक के संबंध में सूचना दी गई। रात्रि हो जाने के कारण मृत सांभर शावक का पोस्टमार्टम नही किया जा सका तथा मृत सांभर शावक की सुरक्षा हेतु परिक्षेत्र सहायक बागड़ा को निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। सोमवार को डॉग स्क्वाड टीम के द्वारा मौका स्थल की सूक्ष्मता से जांच की गई। पशु चिकित्सक माखननगर के द्वारा मृत सांभर शावक का शव परीक्षण किया गया, शव परीक्षण में सांभर शावक के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। सांभर शावक की मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण प्राकृतिक रूप से होना पाया गया। शव परीक्षण उपरांत उपसंचालक स.टा.रि. नर्मदापुरम, सहायक संचालक सोहागपुर स.टा.रि. नर्मदापुरम, नायब तहसीलदार माखननगर, पशुचिकित्सक माखननगर, एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि, सरपंच मोहगांव एवं परिक्षेत्र बागड़ा बफर के स्टॉफ की उपस्थिति में मृत सांभर शावक का दाहसंस्कार किया गया।

