
नर्मदापुरम / केसला / सेवा संकल्प अभियान के तहत केसला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रमाण पत्र मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन की योजनाओं के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

