
नर्मदापुरम / श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर जिला नर्मदापुरम में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सोमवार को प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. संगीता मिश्रा द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता उदबोधन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे पुलिस थाना माखन नगर से अशोक वरबडे एस.आई. ने वर्तमान साइबर अपराधों की और ध्यानाकर्षण करते हुए इससे बचने के उपायों को विस्तार से बताया। अन्य पुलिस कर्मी विमलेश गोस्वामी ने साइबर अपराध के प्रकार और हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।
इस अवसर लेफ़िनेंट आई. एस.कनेश, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता दुबे, सुश्री श्रुतिका कांसकार, सुश्री शीतल वर्मा, सुश्री शिवानी मालवीय, डॉ.सुमन अवस्थी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रिया वर्मा ने किया।

