

नर्मदापुरम / धर्मराज मैरिज गार्डन संचालक संजय गौर की बेटी प्राची गौर ने बढ़ाया नर्मदापुरम जिले का मान। रविवार दिनांक 04/10/2026 को तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 की 50 किलो कैटेगरी में 100 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान गोल्ड मेडल एवं 75,000 नगद राशि प्राप्त प्राप्त कर नर्मदापुरम जिले का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर प्राची को बधाइयां प्रेषित की।

