
नर्मदापुरम / आम आदमी पार्टी द्वारा नगर पालिकाओं की अनियमिताओं को देखते हुए सोमवार को नगर पालिका इटारसी की सीएमओ द्वारा आए दिन शहर के नागरिक बांधुओ पर अतिक्रमण के नाम पर या मकान जर्जर घोषित कर नोटिस देकर उनके मकान को जबरन ही तोड़ने एवं नगर पालिका इटारसी पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण 40 – 50 साल पुरानी नगर पालिका जिसका गिरने का खतरा आए दिन मंडरा रहा है, वहां आम जनता के लोग आए दिन आना-जाना लगा रहता है। जनप्रतिनिधि नगर पालिका के कर्मचारी आए दिन नगर पालिका में आते हैं। मगर नगर पालिका पूर्ण रूप से जर्जर और खराब हो चुकी है, उसके पिलर पूरी तरीके से टूट चुके हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन सब विषयों पर एवं नगर पालिका को तत्काल यहां से कहीं दूसरी जगह स्थानांतरण करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया एवं नगर पालिका को एवं अनुविभागीय कार्यालय एसडीएम को भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन जिला अध्यक्ष दीनू यादव के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पे प्रदेश के ओबीसी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, एसी विंग प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र लुटारे, प्रदेश सचिव योगेश साहू, जिला सचिव कमलेश गढ़वाल, महिला मोर्चा जिला सचिव सुनीता यदुवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी मोहर सिंह राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष पूनम यादव, जिला संयुक्त सचिव धनीराम गौर, जिला संयुक्त सचिव किरण शर्मा, महिला मोर्चा जिला संयुक्त सचिव सुषमा सराठे, मनोज शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र प्रजापति, महिला विंग संयुक्त सचिव रीना गुरेले, देव गौर, राहुल मैंना, आकाश अहिरवार, बंदना कुशवाहा, शिवाजी राव वानखेडे, कैलाश सिंह, अरुण सराठे, संगीता यादव, लीला मालवी, विशाल यादव, सानू यादव, किशोर यादव, आरती मुकेश एवं अन्य साथी उपस्थित थे।

