4,21,400 समन शुल्क वसूला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने तथा वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा 28 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के सातवें दिन 4 अक्टूबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीटबेल्ट की सघन जांच की गई। 119 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट नहीं पहनने पर कार्रवाई करते हुए 35,700 समन शुल्क वसूला गया।
34 वाहन चालकों के विरुद्ध सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए 17,000 समन शुल्क वसूला गया।
इस प्रकार सातवें दिन हेलमेट एवं सीटबेल्ट संबंधी कुल 153 चालान किए गए तथा 52,700 समन शुल्क की कार्रवाई की गई।
सात दिनों की अब तक की संयुक्त कार्रवाई
से 4 अक्टूबर तक अभियान के प्रथम सात दिनों में नर्मदापुरम पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीटबेल्ट नियमों के उल्लंघन पर कुल 1,224 चालान, 4,21,400 समन शुल्क, 319 प्रकरण लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित किए गए हैं, शेष प्रकरणों में निलंबन की कार्यवाही की जा रही है । इनमें हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 952 चालान तथा सीटबेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 272 चालान शामिल हैं।
जागरूकता के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास
सात दिनों में कुल 68 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 29 स्कूल/कॉलेजों में 2,785 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं अन्य स्थानों पर 42 कार्यक्रमों के माध्यम से 3,390 प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से यातायात सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसार किया गया।

