दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के बालागंज क्षेत्र रामलीला मैदान के पास सोमवार तड़के एक मकान में आग लग गई जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जाता है की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारी दीपक शर्मा , यशवंत सहित अन्य कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। इसको लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कार्यवाही भी की रही है । बताया जाता है की पुलिस भी इसकी जांच में जुटी हुई है कि आग लगाने का कारण क्या है। फायर ब्रिगेड की टीम और नगर पालिका प्रशासन ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया और कोई भारी नुकसान नहीं हुआ। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

