
नर्मदापुरम / जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्रों सिवनीमालवा, पिपरिया, सोहागपुर एवं नर्मदापुरम में 6 अक्टूबर 2026 को नेत्र रोग निदान एवं चश्मा वितरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में नागरिकों की नेत्र संबंधी जांच, आवश्यक परामर्श तथा पात्र हितग्राहियों को चश्मा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविरों के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं नेत्र सहायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उदित भट्ट तथा नेत्र सहायक श्याम सोडानी एवं नीलेश जंगले सेवाएं देंगे। यहां स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य नेत्रालय की सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता रहेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनीमालवा में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिनी गुप्ता एवं नेत्र सहायक शब्बर गौर सेवाएं देंगे। शिविर में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल की सहयोगी भूमिका रहेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में नेत्र रोग विशेषज्ञ देवेंद्र ठाकुर तथा नेत्र सहायक अशोक शाक्य एवं श्रीमती ललिता विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। यहां सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसी प्रकार जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा गौर सेवाएं देंगी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में नेत्र सहायक विजय जनोरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में नेत्र सहायक श्रीमती सुधा सोनी तथा भगवान बिरसा मुंडा महाविद्यालय सुखतवा में नेत्र सहायक श्रीमती अनीता वाघमारे की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर आयोजित इन शिविरों का लाभ लें और अपनी आंखों की जांच कराएं। समय पर नेत्र जांच एवं आवश्यक उपचार से दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान एवं उपचार में सहायता मिल सकती है।

