
नर्मदापुरम / बारिश समाप्त होते ही फिर से नगर में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। नगर के हरेक वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सोमवार को नगर के अनेक क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इन वार्डों में किया निरीक्षण….
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 20 में बंगाली कालोनी में बन रही सड़क का निरीक्षण, वार्ड 23 में सड़क, वार्ड 24 में नाली निर्माण, वार्ड 30 में ग्वालटोली लश्कर चौक पर सड़क का निरीक्षण किया गया।
गुणवत्तापूर्ण कार्य और तय समय में करें…
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा समस्त निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने तथा तय समयसीमा में निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, वार्ड 23 के पार्षद बंटी परिहार, वार्ड 31 के पार्षद नरेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
केसरिया गार्डन के सामने अब नहीं भराएगा पानी…..
केसरिया गार्डन के सामने नाली नहीं होने से हर कभी सड़क पर पानी भरा जाता था। जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और अन्य एसपीएम के कर्मचारियों को परेशानी होती थी। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए नाली निर्माण कराई जा रही है। जल्द ही नाली बनकर तैयार हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव आभार मना।
—————-

