मामले की हो रही जांच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
झिरिया–मटकुली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार को एक मादा तेंदुआ शावक की मृत्यु हो गई । सूचना पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अमले द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा मृत तेंदुआ शावक को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया। तेंदुए के समस्त अंग सुरक्षित पाए गए।
रात्रि होने के कारण नियमानुसार पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शनिवार को होगी। वन विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत पशु चिकित्सक की उपस्थिति में की जाएगी। इसके उपरांत नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

