
नर्मदापुरम / जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार, 4 अक्टूबर को प्रथम सेवा सेतु अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय में किया जाएगा। शिविर संभागायुक्त, नर्मदापुरम संभाग की अध्यक्षता में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं को नागरिकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सेवा सेतु शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लें तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से संपर्क करें।

