सभी ने जताया भरोसा और दी शुभकामनाएं
आपका सभी का सहयोग मिलता रहे- श्री सेन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के मालाखेड़ी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया नर्मदा पुरम शाखा के 1 साल पूरे होने पर वर्षगांठ मनाई गई । इस मौके पर केक काटा गया और ग्राहकों ने अपने अनुभव साझा किए । इस अवसर पर रीजनल मैनेजर राजकुमार सेन, ब्रांच हेड भानुप्रिया नरवरिया , डीपीसी राजेश जायसवाल, अधिवक्ता व्ही के दीक्षित, अधिवक्ता के के खंडेलवाल, कस्टमर प्रकाश चंद्र उपाध्याय, अभिषेक, दीपेंद्र सहित अन्य स्टाफ और सीनियर सिटीजन सहित अन्य ग्राहक शामिल हुए। इसके साथ ही रीजनल मैनेजर श्री सेन ने बैंक की सभी सुविधाओं के बारे में बताया और सहयोग करने के लिये बैंककर्मी, कस्टमर सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक सरकार का है इसलिये विश्वसनीय है। बैंक बंद नहीं हो सकता। ब्रांच की रीजनल हेड भानुप्रिया ने कहा कि सभी का सपोर्ट मिल रहा है । जो हेड ऑफिस से हमें गाइड करते समझाते हैं हम उससे प्रेरित होते हैं। कस्टमर भी हमें बहुत सपोर्ट करते हैं। सभी ग्राहकों ने बैंक पर भरोसा जताया और कहा कि यहां का स्टाफ सहयोग करता है । हमारी जो भी सेविंग्स है वह यहां रखी हुई है। साथ ही बैंक के 1 साल की सेवा पूरी होने पर नर्मदापुरम शाखा को सभी पुराने और नए ग्राहकों ने शुभकामनाएं बधाई दी और कहा कि आगे भी बैंक इसी प्रकार बढ़ता रहेगा । सभी ने कहा कि यहां की सेवाएं अच्छी हैं। यहां सभी की मदद की जाती है और हम बैंक पर भरोसा जताते हैं।

