
नर्मदापुरम / आज 2 अक्टूबर 2026 को पोषण माह और संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती और महिला बाल विकास स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, प्रधान पाठक महेश रायकवार, गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहारे, अटल बाल पलक स्वप्निल तोमर, पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ति शुक्ला, मातृ सहयोगिनी समिति अध्यक्ष श्रीमती अनीता चोरे, आशा कार्यकर्ता श्रीमती अनीता पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फमीदा खान, शांति बंजारा, फरीद खान, अनीता चोरे, राखी चोरे, सहायिका लक्ष्मी बावरिया, माया मेहरा, पूजा मेहरा, तृप्ति चोरे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राहुल चोरे द्वारा बच्चों के साथ गांधी जयंती पर चर्चा की गई और बच्चों ने गीत कविता सुनाई। बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे महिलाएं और वार्डवासी उपस्थित हुए। राहुल चौरे, महेश रायकवार, स्वप्निल तोमर द्वारा फल, केले, चॉकलेट और बिस्किट वितरित किए गए।

