
नर्मदापुरम / सोहागपुर सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी ओर उनकी टीम ने एक स्कूल में घुसे एक अजगर का रेस्क्यू किया। बताया गया कि सीएम राइज स्कूल सोहागपुर में एक अजगर (इंडियन राक पायथन) का आ गया था। जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। उक्त अजगर को हल्की ख़रोंच निशान थे, तो स्थानीय पशु चिकित्सालय में मरहम-पट्टी कराई गई व चिकित्सक की सलाह उपरांत उसके प्राकृतिक आवास में परिक्षेत्र सोहागपुर अंतर्गत वनक्षेत्र में छोड़ा गया। इस रेस्क्यू कार्य में अवरार खान स्थाई कर्मी और रिषभ विश्वकर्मा अनुवंधित वाहन चालक, वन परिक्षेत्र सोहागपुर सामान्य की भूमिका सराहनीय रही।

