

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के बानापुरा रेलवे स्टेशन विगत 25 वर्षों से कोई रेल का ठहराव नहीं हुआ हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से ट्रेन की सुविधा से वंचित हैं। सिवनी मालवा के बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव को लेकर पत्रकार संघ के बैनरतले पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ मिलकर 2 सितम्बर को केन्द्रीय रेल मंत्री, महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन दिया था। ततपश्चात सांसद दर्शन सिंह चौधरी से स्थानीय रेस्ट हाउस में बात करने के बाद बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेलों के ठहराव को लेकर संतोष जनक जवाब नहीं मिलने के बाद दूसरे चरण में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिभा के सामने काली पट्टी बांधकर 3 घंटे का धरना देकर रेल रोकने की मांग की गई। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र और नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे। मौन धरने में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, कांग्रेस नगर अध्यक्ष स्वदेश शर्मा, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, अजय पटेल, सुशील खत्री, विहिप शिव राठौर, पार्षद ईश्वरदास जमीदार, दीपक बाथव, दीपक दीक्षित, दुर्गेश उइके, शैलेंद्र गौर, तुलसीराम कुशवाह, अभिषेक सोनी, तुषार लौवंशी, पेंशनर संघ अध्यक्ष हरिशंकर गौर, पत्रकार संघ अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास, उपाध्यक्ष राजू राठौर, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर, रामशंकर शर्मा, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र गौर, विनीत राठी, उमेश गौड़, नकुल मालवीय, रामशंकर दुबे, सुधीर मालवीय, नीरज यादव, शेखर पुरोहित, तापस जोशी, राजा तिवारी, शेखर बाथव, पवन जाट, अक्षत राजपूत, राजू जैन, कमलेश लौवंशी, शारद शास्त्री, अजय वर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारीगण मौजूद रहे। धरना आंदोलन के दौरान सभी ने काली पट्टी बांध कर रेल मंत्री और केंद्र सरकार तक शहर की समस्या को पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान बानापुरा में रेल ठहराव को लेकर रेल मंत्री के नाम पोस्टकार्ड भी लिखे गए। पत्रकार संघ ने कहा कि बानापुरा रेलवे स्टेशन पर रेलों के ठहराव नहीं होने तक क्रमबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

