

नर्मदापुरम / इटारसी / सात दिवसीय कोयापूनेम धर्म दर्शन गोंडी गाथा का आयोजन ग्राम तीखड में किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय पुनेमाचार्य तिरू, शंकर शाह इरपाचे जिला सिवनी ग्राम ढुटई द्वारा गोंडी गाथा प्रवचन सुनने पहुंचेंगे। जिसमें बताया कि आदिवासी समाज द्वारा धीरे-धीरे अपनी परंपरा सांस्कृतिक को भूले जा रहे। प्राकृतिक के पूजा देव स्थल सरनेम बड़ादेव, छ: देव, सात देव खेड़ा की खेरो दाई पूजा पाठ के बारे बताया जायेगा । अपनी कला भेष-भूषा को कैसे पहले उपयोग किया जाता था । पांच कलश की स्थापना जीव-जगत उत्पत्ति पहाड़ी पारी कुपार लिंगो कली कंकाली तैंतीस कोट बच्चों एवं गोत्र व्यवस्था ग्राम के देवी-देवताओं अन्य विषय पर चर्चा होगी। कार्यक्रम 18 नवंबर 2026 से 24 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से रहेगा। सर्व आदिवासी समाज द्वारा कार्यक्रम को भव्य बनने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आदिवासी समाज से मंगल सिंह कुमरे, रमेश वारिवा, ताराचंद बट्टी प्रेम भलावी, कमलेश ककोडिया, उमेश मरकाम, अनूरोध कावरे, जितेन्द्र इवने सहित समस्त आसपास क्षेत्र समस्त ग्रामवासियों के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए सहयोग किया जा रहा है।

