
नर्मदापुरम / शासन के आदेश अनुसार पीएम श्री शासकीय कन्या शाला सूरजगंज इटारसी में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समस्त स्टाफ एवं छात्रोंओ द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए। प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सोनिया द्वारा महात्मा गांधी की जीवनी एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी छात्रों को बताई गई एवं शिक्षिका श्रीमती लाईका खान, श्रीमती कविता उपाध्याय द्वारा भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। इसके उपरांत खेल शिक्षक विनोद दुबे के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति के लिए जन जागृति रैली शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। इस आयोजन में प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार सोनिया, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, ओपी तिवारी, पूरन रजक, श्रीमती विनीता दुबे, श्रीमती रिमी सिंग, श्रीमती उषा उईके, श्रीमती अनुराधा मिश्रा, गीता सुतार, श्रीमती लाईका खान, अर्चना सिंग, सविता चौरे एवं सभी कार्यालय सहायक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में छात्रोंओ को फल वितरित किए गए।

