
नर्मदापुरम / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज नर्मदापुरम स्थित शासकीय अस्पताल के सामने गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और जनसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और देश की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने सभीका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखीलाल राजोरिया को भी सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, आनंद थापक, बबलू राठौर, देवीलाल चावरे, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फैजान उलहक, पूर्व नगर अध्यक्ष अजीत विष्ट, कुलदीप पटेल, श्याम दुबे, कांग्रेस नेता सूरज तिवारी, गुलाम हैदर, अनिल त्रिवेदी, प्रकाश यादव, देवेंद्र रिठोरिया, रवि अहीरवाल, पूर्व पार्षद जमील खान, राकेश दुबे, अमित खत्री, महेंद्र गुजरे, अतुल जोशी, रितिक चौहान, सौरभ राय, सचिन जैन, विजेंद्र राजपूत, मोहन वैध कमल सिंह, देवेंद्र शुक्ला, दीपक कटारे, तुकाराम यादव, सलीम खान, विशाल प्रधान, संतोष अहिरवार, अफजल सिद्दीक, जावेद सिद्दीक, रिजवान खान, लखन रघुवंशी, मंजुलमनी ढिमोले, पुष्प लता जायसवाल, संतोष तोमर, शेख पप्पू, जितेंद्र गोरेले, धीरज बहुत्रा एवं पीसी भाई आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

