

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा जिले में लगातार अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रृंखला में आबकारी टीम के द्वारा
ग्राम जमुनिया, झालोंन, कामती, डूडादेह आदि के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बरामद की गई। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि वृत्त सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम जमुनिया झालोंन, कमती, सारंगपुर, छेड़का, सारंगपुर, मढ़ई, टेकापार, बंगाली, सोहागपुर में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत कुल 4 प्रकरण कायम किए गए। जिनमे लगभग 120 किलोग्राम महुआ लाहन,15 लीटर हाथभट्टी मदिरा, 8 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15,600 आंकलित की गयी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया, हितेश विशोरिया, आरक्षक गणपति बोबड़े, योगेंद्र सिंह, कंचना धुर्वे, नगर सैनिक मदन गोस्वामी, दशरथ पटेल का सराहनीय योगदान रहा ।

