दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने तथा आंगनवाड़ी सहायिका को नियमों का पालन नहीं करने पर संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना माखननगर श्रीमती सुषमा चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा से प्राप्त प्रतिवेदन एवं प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर श्रीमती चौरसिया द्वारा आंगनवाड़ी सहायिका को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियम विरुद्ध नियुक्त किया जाना पाया गया। उक्त कृत्य को शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन मानते हुए कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। श्री श्रीकांत बनोठ द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में श्रीमती सुषमा चौरसिया का मुख्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नर्मदापुरम किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
