
नर्मदापुरम / पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 28 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 10 दिवसीय हेलमेट एवं सीटबेल्ट अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के प्रथम दिवस 28 सितम्बर 2026 को जिले में व्यापक जागरूकता एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाई की गई।
प्रथम दिवस की प्रमुख कार्रवाई—
09 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
05 स्कूल/कॉलेजों में यातायात संबंधी शिक्षा दी गई, जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
अन्य स्थानों पर 07 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 355 प्रतिभागियों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
स्थानीय टीवी चैनलों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का प्रचार-प्रसार किया गया।
हेलमेट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 140 चालान, कुल ₹42,000 समन शुल्क की कार्रवाई की गई।
सीटबेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 41 चालान, कुल ₹20,500 समन शुल्क की कार्रवाई की गई।
इस प्रकार अभियान के प्रथम दिवस कुल 181 चालान किए गए तथा ₹62,500 समन शुल्क वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को 51 प्रकरण पीओएस मशीन के माध्यम से तथा 03 प्रकरण पत्र के माध्यम से भेजे गए शेष प्रकरण में लाइसेंस निलंबन हेतु भेजे जा रहे हैं
नर्मदापुरम पुलिस की अपील है कि हेलमेट और सीटबेल्ट पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
“सड़क सुरक्षा—जीवन रक्षा”
नर्मदापुरम पुलिस।

