दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में चाकू बाजी के आरोपी विकाश सराठे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। ज्ञातव्य है कि दिनांक 25 सितंबर को आरोपी विकास सराठे पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 36 साल निवासी पीली खंती के पास नर्मदापुरम एवं अन्य साथियों द्वारा सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पिता मोहनप्रसाद सराठे उम्र 40 साल निवासी ईशान परिसर नर्मदापुरम को सैलून के व्यवसाय की आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण विवाद कर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 914/2026 धारा 296 (बी), 115(2), 118(1),351(3),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना से ही फरार आरोपी विकाश पिता नर्मदाप्रसाद सराठे को कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार को भोपाल से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सराहनीय भूमिका उनि अनुज बघेल, प्रआर रितेश, आर मनीष, आर गजेन्द्र की भूमिका रही।

