दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के देहात थाना अंतर्गत माखन नगर रोड स्थित कैंपियन स्कूल के पास एक निर्माणधीन मकान के सेफ्टी टैंक के गड्ढे में जिसमें पानी भरा था मासूम गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने भाई बहनों के साथ खेल रही थी। परिवार बाहर से यहां मजदूरी करने आया था। माता-पिता मजदूरी करने गए थे। सूचना मिलने पर मासूम नित्या धुर्वे को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि 2 साल की मासूम के माता-पिता बाजू में ही एक झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। अब पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। वहीं इधर रामपुर गुरा डाउन ट्रैक पर 756/ 16 के पास ट्रेन के गिरने से एक अज्ञात की मौत हो गई इसकी सूचना हरिशंकर ने दी । वहीं सोहागपुर थाना अंतर्गत अपलाइन 781/15 -13 के पास ग्राम गुलौन में एक 60 वर्षीय युवक ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई । भोले राम ट्रैकमैन ने पुलिस को सूचना दी । अब पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।
