दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी कड़ी में जिले के सभी वृत्त क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण कायम किए। कार्रवाई में 65 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 155 किलोग्राम लहान एवं 3 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29,500 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त जिले की मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर 15 विभागीय प्रकरण भी कायम किए गए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिले भर में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं आरक्षकों का योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

