दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई । महिला मोर्चा संभाग की प्रभारी पूर्व सांसद बैतूल ज्योति धुर्वे दीदी एवं एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की जिला संयोजक राज्यसभा सांसद माया नारोलिया दीदी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ । जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मोनिका चौकसे ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से समाज की महिलाओं के साथ जुड़कर सेवा संवाद और सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हम हर आंगनवाड़ी पर जाएंगे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव , जिला उपाध्यक्ष अर्चना साहू , भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सफलता तिवारी , प्रदेश सह कार्यालय मंत्री ललिता पुरवइय एवं मंडल के अध्यक्ष संयोजक पार्षद शक्ति केंद्र के संयोजक बहनें उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ज्योति डेहरिया एवं आभार निर्मला राय ने व्यक्त किया।

