दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर टैक्सी स्टैंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर राजनीति एवं सामाजिक जीवन में नई दिशा प्रदान की। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा संगठन के माध्यम से जनसेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री गोविंद राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे, पूर्व नगरमंत्री मनीष परदेशी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, चरणजीत सिंह, राजेश रैकबार, रेखा रघुवंशी, शफीक खान, कृतिक शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

