
नर्मदापुरम /इटारसी / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में टी आई सौरभ पांडे और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध पिस्टल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अंकित वर्मा एवं शुभम केवट नामक दो युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे है। उपरोक्त सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी अंकित पिता शेरसिंह वर्मा, शुभम पिता उमाशंकर केवट इटारसी को घेराबंदी कर पकङा। आरोपी अंकित वर्मा को मोटर साइकिल सहित एक पिस्टल 2 नग कारतूस एवं आरोपी शुभम केवट से 1 देशी पिस्टल और 1 नग कारतूस जप्त कर कार्यवाही की गई। बाद दोनो आरोपीगणो के अंकित वर्मा के विरुद्ध अपराध क्रं. 893/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं आरोपी शुभम केवट के विरुद्ध अपराध क्रं. 894/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रथक प्रथक पंजीवद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्रवाई में
निरीक्षक सौरभ पांडे, उप निरीक्षक विपिन पाल सउनि दिनेश झरबडे, प्र. आर. मनमोहन, प्र. आर. संदीप अजनेरिया, आरक्षक मुकेश झाडे, आरक्षक रोहित यादव, आरक्षक 5 महेन्द्र गुर्जर आदि का सराहनीय योगदान रहा।

