नर्मदापुरम।
वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी की माता जी का गुरूवार देर रात स्वर्गवास हो गया । वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज शुक्रवार सुबह दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निज निवास बाढ़ पीड़ित कालोनी हरियाली चौराहे से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। राजघाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्रीमती सोनी के निधन पर शहर के सामाजिक नागरिकों, पत्रकारों, समाज सेवियों, विशिष्ट जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

