दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली व्दारा शहर में मोटर सायकिल चोरी एवं फरार आरोपियों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिह बुंदेला व्दारा मोटर सायकिल चोरी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। फरार आरोपी भावेश निवासी पुरुषोत्तम नगर भोपाल जो घटना से लगातार फरार था आरोपी को लगातार तलाश कर मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अजीत पटेल पवार खेडा द्वारा अपनी मोटर सायकिल हीरो होंडा डीलक्स जिला अस्पताल परिसर से चोरी होने के सम्बन्ध में मामला पंजीबद्ध कराया था। सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर मोटर सायकिल चोर आनंद उर्फ विट्ट एक सीडी डिलक्स क्रमांक MP-05 MF-7958 को नर्मदापुरम में चोरी कर बेचने की फिराक में बालागंज तरफ घूम रहा है। 60,000 रुपये को जप्त कर आरोपी आनंद उर्फ विट्ट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सराहनीय भूमिका निरी. गौरव सिंहं बुंदेला, उनि वशंज श्रीवासस्तव, उनि रेवाराम गायकवाड उनि गणेश रघुवंशी (थाना डोलरिया), प्र०आर० रितेश यदुवंशी, आरक्षक पंकेश वाघेला, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, हरीश डिगरसे, कपिल जाट, भिक्कू यादव की रही।

